UPI Down : रिस्टोर हुआ भारत में UPI सर्वर, एक घंटे तक परेशान रहे यूजर्स

भारत में यूपीआई सर्वर डाउन होने से पेमेंट में दिक्कत आई

UPI Down : भारत में UPI (Unified Payments Interface) सर्वर डाउन हो गया था, जिसे रिस्टोर कर लिया गया है। लाखों यूजर्स PhonePe, Paytm या Google Pay के जरिए पेमेंट करने की कोशिश कर रहे हैं और ट्रांजैक्शन फेल हो रहा था। करीब एक घंटे तक लाखों यूजर्स को पेमेंट करने में दिक्कत हुई। सोशल मीडिया पर हजारों यूजर्स ने शिकायत की कि PhonePe, Paytm, Google Pay और अन्य डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म काम नहीं किया।

क्या है UPI डाउन की समस्या?

कई यूजर्स ने शिकायत की कि वे UPI पेमेंट नहीं कर पा रहे थे। कुछ मामलों में ट्रांजैक्शन पेंडिंग में चला गया, तो कुछ में डायरेक्ट फेल होता रहा। बड़ी संख्या में लोग इस समस्या से प्रभावित हुए, क्योंकि भारत में डिजिटल पेमेंट का सबसे ज्यादा इस्तेमाल UPI के जरिए ही होता है।

किन ऐप्स पर हो रही है परेशानी?

UPI डाउन होने से PhonePe, Paytm, Google Pay, BHIM UPI और अन्य बैंकिंग ऐप्स प्रभावित हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, SBI, HDFC Bank, ICICI Bank, Kotak Mahindra Bank समेत कई बड़े बैंकों के UPI सर्वर भी डाउन रहे, जा कि बाद में रिस्टोर कर लिए गए।

यह भी जानें : ATM के अलावा UPI से भी निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानें कब से?

सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

जैसे ही UPI सर्वर डाउन हुआ, ट्विटर (X) पर #UPIDown ट्रेंड करने लगा। कई यूजर्स ने मीम्स शेयर कर बताया कि वे पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं। कुछ यूजर्स ने शिकायत की कि उनके खाते से पैसे कट गए लेकिन पेमेंट कन्फर्म नहीं हुआ।

NPCI और बैंकों की प्रतिक्रिया

NPCI (National Payments Corporation of India) ने इस समस्या को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि, कई बैंकों ने यूजर्स को आश्वासन दिया है कि उनकी टेक्निकल टीम इस समस्या को जल्द हल करने की कोशिश कर रही है। करीब एक घंटे बाद लोगों को राहत मिली।

UPI डाउन के संभावित कारण क्या हो सकते हैं?

हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ संभावित कारण हो सकते हैं:

  1. सर्वर ओवरलोड: फाइनेंशियल ईयर के अंत में ज्यादा ट्रांजैक्शन के कारण सर्वर ओवरलोड हो सकता है।
  2. तकनीकी खराबी: NPCI या बैंकों के सर्वर में कोई तकनीकी समस्या हो सकती है।

यह भी जानें : 1 अप्रैल से बदलेंगे TDS के नियम, आप पर क्या असर?

यूजर्स को क्या करना चाहिए?

अगर कभी भी आपका UPI पेमेंट फेल हो रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप ये उपाय कर सकते हैं:

  • कुछ समय इंतजार करें और फिर से ट्रांजैक्शन करने की कोशिश करें।
  • डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करें।
  • यदि पैसे कट गए हैं और पेमेंट कन्फर्म नहीं हुआ, तो बैंक कस्टमर केयर से संपर्क करें।

भारत में डिजिटल पेमेंट की रीढ़ बन चुके UPI सर्वर का डाउन होना बड़ी समस्या है। NPCI और बैंकिंग संस्थान इस मुद्दे को हल करने में तत्काल जुट जाते हैं। जब तक समस्या ठीक नहीं होती, यूजर्स को धैर्य रखना चाहिए और वैकल्पिक भुगतान विकल्पों का उपयोग करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : 100 और 200 रुपये के नए नोट आएंगे, रिजर्व बैंक का बड़ा ऐलान

Pankaj Joshi senior Jounalist

पंकज जोशी हिंदी पत्रकारिता का जाना पहचाना नाम हैं। बिजनेस, ऑटो, टेक और आर्थिक मामलों के जानकार है। लगभग 25 वर्षों से विभिन्न संस्थानों में सेवाएं दे चुके हें। विभिन्न विषयों पर कई पुस्तकें प्रकाशित। कई मीडिया शो और इंटरव्यू के जरिए दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुके हैं। UNCUT TIMES के वरिष्ठ सहयोगी के रूप में टीम का मार्गदर्शन कर रहे हैं। इनसे pankajjoshi@uncuttimes.com पर संपर्क किया जा सकता है।


Discover more from Uncut Times - ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेक, विश्लेषण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Scroll to Top