भारतीय पर्वतीय महासभा का कई राज्यों में विस्तार, इनको मिली जिम्मेदारी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ भारतीय पर्वतीय महासभा के सदस्य

Bhartiya Parvatiya Mahasabha : भारतीय पर्वतीय महासभा ने सदस्यता अभियान शुरू किया है। इसके लिए अलग-अलग राज्यों में सक्रिय लोगों को सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह एक राष्ट्रीय शीर्ष संस्था है, पूरे भारतवर्ष के पर्वतीय जनों को एक मंच पर लाने के लिए कार्यरत है। महासभा का मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों में रहने वाले कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली और हिमाचली समुदायों को संगठित करना और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करना है।

भारतीय पर्वतीय महासभा का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार

प्रेस वार्ता के दौरान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुपम सिंह भंडारी ने बताया कि संगठन उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। अब महासभा का लक्ष्य हर जिले, नगर और मंडल स्तर पर अपने पदाधिकारियों का चयन कर संगठन को और मजबूत बनाना है। इसके लिए महासभा ने एक सदस्यता अभियान शुरू किया है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ में पर्वतीय समाज का भव्य बसंतोत्सव समारोह

Bhartiya Parvatiya Mahasabha : सदस्यता अभियान और पदाधिकारी

भारतीय पर्वतीय महासभा ने विभिन्न राज्यों के लिए सदस्यता अभियान के तहत संपर्क नंबर जारी किए हैं, जिससे इच्छुक व्यक्ति जुड़ सकते हैं:

उत्तर प्रदेश:

  • ओम प्रकाश उप्रेती: 9415064238 / 9839095100 / 9839745329

दिल्ली-एनसीआर:

  • डूंगर सिंह नेगी: 98736555263
  • अनिल कुमार वर्मा: 9540574604
  • अभिनव सिंह: 8285132708
  • सतीश भारद्वाज: 9654587189
  • ललित बिष्ट: 9654587189

यह भी पढ़ें : दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद से देहरादून के लिए फ्लाइट

उत्तराखंड:

  • चंदन सिंह: 9756607227
  • मनीष अधिकारी: 8650074435
  • डॉ. राजेंद्र भंडारी: 9412033405

राजस्थान:

  • सतीश सिंह बोरा: 8588912070

कर्नाटक:

  • जन्मजय भाकुनी: 8105874189

अन्य राज्यों के लिए:

  • 9455502800 / 8707320878

भारतीय पर्वतीय महासभा क्या है?

भारतीय पर्वतीय महासभा पूरे देश में पर्वतीय समुदायों को संगठित कर उनके अधिकारों और प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है। संगठन का लक्ष्य है कि पर्वतीय समाज को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त किया जाए। यह पहल पर्वतीय जनों को एक मजबूत और प्रभावशाली पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

भारतीय पर्वतीय महासभा से कैसे जुड़ें?

पर्वतीय समुदाय के जो लोग महासभा से जुड़ना चाहते हैं, वे उपरोक्त संपर्क नंबरों पर कॉल कर सकते हैं और संगठन के सदस्य बन सकते हैं। महासभा द्वारा जारी नंबरों पर संपर्क कर कोई भी पर्वतीय जन मात्र ₹250 में आजीवन सदस्यता ग्रहण कर सकता है। योग्य व्यक्तियों को संगठन में पदाधिकारी के रूप में भी शामिल किया जाएगा। महासभा का उद्देश्य पर्वतीय बहुल क्षेत्रों से प्रतिनिधियों को पार्षद, मेयर, विधायक और सांसद के रूप में सरकार में भेजना है।

यह भी पढ़ें : कैंची धाम में नई व्यवस्था, जाम में समय बर्बाद नहीं होगा

Uncut Times

Uncut Times हिंदी पत्रकारिता के अनुभवी मीडियाकर्मी। पिछले 30 सालों से प्रिंट और डिजिटल के विभिन्न माध्यमों के जरिए पत्रकारिता का लंबा अनुभव। हिंदी मीडिया की लेटेस्ट खबरें और सटीक जानकारियां। आप uncuttimesnews@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।


Discover more from Uncut Times - ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेक, विश्लेषण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Scroll to Top