Spicejet Dehradun direct flights 2025 : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। देश की प्रमुख एयरलाइन स्पाइसजेट ने अपने समर शेड्यूल 2025 के तहत चार नए शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। अब देहरादून से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और बेंगलुरु के लिए हवाई यात्रा और भी आसान हो जाएगी।
देहरीादून से स्पाइसजेट कब मिलेगी?
स्पाइसजेट की यह नई उड़ानें 30 मार्च 2025 से प्रभावी होंगी। गर्मियों के मौसम में हवाई यात्रा की बढ़ती मांग को देखते हुए, एयरलाइन ने इन चार प्रमुख शहरों से देहरादून को जोड़ने का फैसला किया है। इससे खासतौर पर पर्यटकों, व्यापारियों और कॉरपोरेट यात्रियों को फायदा मिलेगा।
यह भी पढ़ें : कैंची धाम में नई व्यवस्था, जाम में समय बर्बाद नहीं होगा
देहरादून से स्पाइसजेट की नई फ्लाइट का शेड्यूल (Spicejet Dehradun direct flights)
फ्लाइट नंबर | ओरिजिन एयरपोर्ट | डेस्टिनेशन एयरपोर्ट | डिपार्चर टाइम | एराइवल टाइम | फ्रिक्वेंसी | इफेक्टिव डेट |
---|---|---|---|---|---|---|
SG 124 | दिल्ली | देहरादून | 02:30 PM | 03:35 PM | दैनिक | 30-मार्च-25 |
SG 709 | देहरादून | दिल्ली | 04:10 PM | 05:05 PM | दैनिक | 30-मार्च-25 |
SG 506 | मुंबई | देहरादून | 03:45 PM | 06:10 PM | दैनिक | 30-मार्च-25 |
SG 510 | देहरादून | मुंबई | 07:10 PM | 09:40 PM | दैनिक | 30-मार्च-25 |
SG 611 | अहमदाबाद | देहरादून | 10:25 AM | 12:10 PM | दैनिक | 30-मार्च-25 |
SG 616 | देहरादून | अहमदाबाद | 12:50 PM | 03:10 PM | दैनिक | 30-मार्च-25 |
SG 831 | बेंगलुरु | देहरादून | 5:20 AM | 8:20 AM | दैनिक | 30-मार्च-25 |
SG 832 | देहरादून | बेंगलुरु | 9:00 AM | 11:55 AM | दैनिक | 30-मार्च-25 |
देहरादून से फ्लाइट का किराया कितना है?
स्पाइसजेट ने चारों शहरों के लिए अपनी फ्लाइट्स की बुकिंग शुरू कर दी है। पैसेंजर्स के लिए यह टिकट तीन कैटेगरी में उपलब्ध हैं, जिसमें पहली स्पाइस सेवर, दूसरी स्पाइस फ्लेक्स और तीसरी स्पाइस मैक्स है।
- दिल्ली से देहरादून: ₹3,452 (बुकिंग के लिए क्लिक करें)
- मुंबई से देहरादून: ₹8,450 (बुकिंग के लिए क्लिक करें)
- बेंगलुरु से देहरादून: ₹8,950 (बुकिंग के लिए क्लिक करें)
- अहमदाबाद से देहरादून: ₹8,550 (बुकिंग के लिए क्लिक करें)
पर्यटन और अर्थव्यवस्था को फायदा मिलेगा
- समय की बचत: इन सीधी उड़ानों के शुरू होने से यात्रियों को अब कनेक्टिंग फ्लाइट्स की जरूरत नहीं होगी।
- पर्यटन को बढ़ावा: उत्तराखंड एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, और इन नई उड़ानों से राज्य में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी।
- व्यापार और कॉरपोरेट यात्रा में सुविधा: देहरादून से मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी कनेक्टिविटी से व्यापार जगत को काफी फायदा होगा।
- सस्ती हवाई यात्रा: स्पाइसजेट अपने प्रतिस्पर्धी किरायों के लिए जाना जाता है, जिससे यात्रियों को किफायती हवाई सफर का लाभ मिलेगा।
उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में पर्यटन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हर साल लाखों सैलानी मसूरी, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश और चारधाम यात्रा के लिए यहां आते हैं। स्पाइसजेट की इन नई उड़ानों से पर्यटन उद्योग को और मजबूती मिलेगी। इसके अलावा, राज्य में निवेश और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। माना जा रहा है कि स्पाइसजेट की यह पहल उत्तराखंड के नागरिकों और पर्यटकों के लिए शानदार सौगात साबित होगी। देहरादून से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और बेंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट्स की शुरुआत से यात्रा सुगम और सुविधाजनक होगी।
यह भी पढ़ें : Google Maps Time Travel में देखें, पहले कैसा था आपका शहर


Uncut Times हिंदी पत्रकारिता के अनुभवी मीडियाकर्मी। पिछले 30 सालों से प्रिंट और डिजिटल के विभिन्न माध्यमों के जरिए पत्रकारिता का लंबा अनुभव। हिंदी मीडिया की लेटेस्ट खबरें और सटीक जानकारियां। आप uncuttimesnews@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
Discover more from Uncut Times - ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेक, विश्लेषण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.