kasganj farmers protest
Kasganj farmers protest : कासगंज के मामों गांव में बाईपास निर्माण के दौरान किसानों के खेतों तक जाने वाले रास्ते बंद किए जाने का विरोध शुरू हो गया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया। सूचना मिलने और अधिकारी और जनप्रतिनिधि किसानों से बात करने पहुंचे।
ग्रामीणों का कहना है कि बाईपास निर्माण में उनके खेतों तक जाने वाले तीन चकरोड (रास्ते) बंद किए जा रहे हैं। इनकी जगह बाईपास पर एक कट देने की बात कही जा रही है। इससे खेतों तक पहुंचने के लिए किसानों को लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। बाईपास निर्माण से जुड़ी यह समस्या कासगंज विधानसभा क्षेत्र के मामों गांव की है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना उनके लिए बड़ी समस्या बन जाएगी।
यह भी पढ़ें : औरंगजेब की कब्र पर विवाद क्यों, कितने मंदिर तुड़वाए?
धरने की सूचना मिलते ही एसडीएम संजीव कुमार और सदर विधायक देवेंद्र राजपूत मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे पर जिलाधिकारी से चर्चा कर समाधान निकाला जाएगा। इसके बाद ग्रामीण शांत हो गए।
यह भी पढ़ें : UPSC की तैयारी कम खर्च में कैसे करें, ये मुफ्त संसाधन काम आएंगे
Aurangzeb Controversy : मुग़ल बादशाह औरंगजेब का विवाद एक बार फिर चर्चा के केंद्र में…
IPL 2025 RR Playing 11 : आईपीएल 2025 का बिगुल बजने वाला है, और क्रिकेट…
MI Playing 11 IPL 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां सीजन 22 मार्च…
How to prepare for UPSC free resources : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल…
Reasons for weight gain after marriage : हाल ही में एक अध्ययन में यह खुलासा…
IPL 2025 New Rules : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का काउंटडाउन शुरू हो गया…