भारत में iPhone : स्टेटस सिंबल से रिकॉर्ड ब्रिकी तक, कैसे बदल रहा स्मार्टफोन बाजार

भारत में iPhone : स्टेटस सिंबल से रिकॉर्ड ब्रिकी तक, कैसे बदल रहा स्मार्टफोन बाजार

नई दिल्ली (सुभाष भट्ट) : भारत में iPhone अब केवल एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि युवाओं के बीच एक पहचान और स्टेटस सिंबल बन चुका है। हर साल जब Apple अपना नया iPhone लॉन्च करता है, तो देशभर में इसका जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है। iPhone 16 लॉन्च होने पर मुंबई में एक युवक ने 21 घंटे तक लाइन में खड़े होकर फोन खरीदा, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी।

क्यों है iPhone का इतना क्रेज़?

  1. स्टेटस सिंबल: आज के युवाओं के लिए iPhone सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि पहचान का हिस्सा है। कई लोग इसे सफलता और प्रगति का प्रतीक मानते हैं।
  2. ब्रांड वैल्यू और ट्रस्ट: Apple की ब्रांड वैल्यू और प्रीमियम इमेज युवाओं को आकर्षित करती है। उन्हें भरोसा होता है कि वे जो पैसा दे रहे हैं, वो क्वालिटी और परफॉर्मेंस में झलकता है।
  3. सोशल मीडिया और इंफ्लुएंसर प्रभाव: इंस्टाग्राम, यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर मशहूर इंफ्लुएंसर और सेलेब्रिटीज़ के पास iPhone होना एक ट्रेंड बन चुका है। युवा वर्ग इनसे प्रेरित होकर iPhone खरीदने की ओर बढ़ता है।
  4. फाइनेंसिंग ऑप्शंस: अब EMI, कैशबैक और ‘बाय नाउ पे लेटर’ जैसी स्कीम्स के चलते iPhone पहले की तुलना में कहीं अधिक लोगों की पहुंच में आ गया है।
  5. रिसेल वैल्यू: Android के मुकाबले iPhone की रीसेल वैल्यू ज़्यादा होती है, जो इसे एक स्मार्ट इन्वेस्टमेंट की तरह बनाता है।

एप्पल की भारत में बढ़ती मौजूदगी

Apple अब भारत को एक बड़े मार्केट के रूप में देख रहा है। 2024 में भारत में iPhone की बिक्री 12 मिलियन यूनिट तक पहुंच गई, जो पिछले साल के मुकाबले 35% ज़्यादा थी। 2025 की शुरुआत में Apple ने 3 मिलियन यूनिट्स से भी ज़्यादा iPhones बेचकर अब तक की सबसे बड़ी तिमाही दर्ज की। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में iPhone की मांग आने वाले वर्षों में और तेज़ी से बढ़ेगी। खासकर युवाओं की आकांक्षाओं और डिजिटल दुनिया में बढ़ती भागीदारी को देखते हुए iPhone का क्रेज़ कम होने की कोई संभावना नहीं दिख रही। एप्पल तेजी से भारत में आईफोन उत्पादन बढ़ा रहा है।

भारत में आईफोन

-चौथा सबसे बड़ा बाजार: भारत अब एप्पल का चौथा सबसे बड़ा बाजार है, जो अमेरिका, चीन और जापान के बाद आता है।

-रिकॉर्ड बिक्री: 2024 में एप्पल ने भारत में 1.2 करोड़ आईफोन बेचे, जो पिछले वर्ष की तुलना में 35% अधिक है।

-प्रीमियम लीडर: एप्पल 30,000 रुपये से अधिक की कीमत वाले स्मार्टफोन बाजार में dominant है।

-20% आईफोन भारत में निर्मित: मई 2025 तक, एप्पल अपने 20% आईफोन भारत में बनाता है।

-लगातार बढ़ाेतरी : एप्पल ने पिछले साल भारत में 22 अरब डॉलर के आईफोन बनाए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 60% अधिक है।

-मुख्य भागीदार: फॉक्सकॉन तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में फैक्ट्रियां चलाता है, जबकि टाटा समूह भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

अमेरिकी चेतावनी और वैश्विक राजनीति

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Apple को चेतावनी दी है कि यदि वह iPhone का निर्माण अमेरिका की बजाय भारत या अन्य देशों में जारी रखता है, तो उसे 25% टैरिफ चुकाना होगा। ट्रंप का कहना है कि Apple को अपने उत्पादों का निर्माण अमेरिका में करना चाहिए ताकि वहां के नागरिकों को रोजगार मिल सके।

अमेरिका में आईफोन निर्माण की चुनौतियां

अमेरिका में आईफोन निर्माण करना महंगा होगा:

  • उच्च श्रम लागत: अमेरिकी श्रमिकों को भारतीय श्रमिकों की तुलना में अधिक वेतन देना होगा।
  • आपूर्ति श्रृंखला की कमी: अधिकांश एप्पल आपूर्तिकर्ता और पुर्जे एशिया से आते हैं।

लेटेस्ट अपडेट न्यूज के लिए जुड़े रहें Uncuttimes.com से!

Uncut Times IPL 2025 ब्रेकिंग न्यूज़

Uncut Times हिंदी पत्रकारिता के अनुभवी मीडियाकर्मी। पिछले 30 सालों से प्रिंट और डिजिटल के विभिन्न माध्यमों के जरिए पत्रकारिता का लंबा अनुभव। हिंदी मीडिया की लेटेस्ट खबरें और सटीक जानकारियां। आप uncuttimesnews@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।


Discover more from Uncut Times - ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेक, विश्लेषण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Scroll to Top