पहाड़ों में तेज बारिश का येलो अलर्ट, अगले दिनों तक बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दोपहर बाद और रात के समय कहीं-कहीं भारी बारिश देखने को मिल सकती है। लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन और जलभराव का खतरा भी बढ़ गया है।
प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
लोक निर्माण विभाग की अब तक 1786 सड़कें बंद, 1706 खुल गईं
प्रदेश में इस साल औसत से अधिक बारिश से सड़कों को बहुत नुकसान हुआ है। यह कहना है आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन का। उन्होंने बताया कि अगस्त में औसतन तीन से साढ़े तीन सौ मिलीमीटर बारिश होती है लेकिन इस साल 554 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे राष्ट्रीय राजमार्गों, लोनिवि और पीएमजीएसवाई की सड़कों को नुकसान हुआ है। अब तक 1786 सड़कें बंद हुईं, इसमें से 1706 खोल दी गई हैं। जबकि 80 सड़कें अब भी बंद हैं।
आपदा प्रबंधन सचिव के मुताबिक प्रदेश में जहां रास्ता बंद हो रहा है उसे खोला जा रहा है, लेकिन बारिश से रास्ते फिर से बंद हो रहे हैं। इससे स्थानीय परिसंपत्तियों को भारी नुकसान हुआ है। सीएम के निर्देश हैं, सड़कों को खोलकर उन्हें गड्ढा मुक्त किया जाए। मानसून खत्म होते ही सभी सड़कों को खोला जाएगा।


मनीषा हिंदी पत्रकारिेता में 20 वर्षों का गहन अनुभव रखती हैं। हिंदी पत्रकारिेता के विभिन्न संस्थानों के लिए काम करने का अनुभव। खेल, इंटरटेनमेंट और सेलीब्रिटी न्यूज पर गहरी पकड़। Uncut Times के साथ सफर आगे बढ़ा रही हैं। इनसे manisha.media@uncuttimes.com पर संपर्क कर सकते हैं।
Discover more from Uncut Times - ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेक, विश्लेषण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


