Haldwani News : पंचायत चुनाव के लिए नैनीताल जिले में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख के लिए फाइनल आरक्षण सूची डीएम की संस्तुति के बाद जारी कर दी गई। आरक्षण को लेकर पूर्व में जारी अनंतिम सूची में प्रशासन ने कोई बदलाव नहीं किया है। हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग ब्लॉक प्रमुख महिला ही होगी। इससे चुनाव लड़ने के इच्छुक कई पुरुष दावेदारों की राह मुश्किल हुई है तो कुछ राजनीतिक परिवारों से नए महिला चेहरे सामने आने की उम्मीद की जा रही है।
430 आपत्तियां लेकिन कोई बदलाव नहीं
बता दें कि 13 जून को अनंतिम सूची जारी करने के बाद आरक्षण को लेकर जिले में 430 आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। इसमें ग्राम प्रधान में 242, क्षेत्र पंचायत सदस्य में 136, जिला पंचायत सदस्य में 33, ब्लॉक प्रमुख में 18 और सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 01 आपत्ति थी। मंगलवार को सीडीओ अनामिका और एडीएम पीआर चौहान की ओर से आपत्तियों को सुना गया था। बुधवार को जांच के बाद प्रशासन ने फाइनल आरक्षण सूची जारी कर दी। इसमें ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य की आरक्षण सूची पूर्व की भांति ही है। प्रशासन ने किसी भी सीट पर आरक्षण में कोई बदलाव नहीं किया है। जिले में 475 ग्राम पंचायतों में चुनाव होना है। इसमें आठ ब्लॉक प्रमुख और 27 जिला पंचायत की सीटें शामिल हैं।
ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य के लिए फाइनल आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। पूर्व में जारी की गई आरक्षण सूची में कोई बदलाव नहीं किया गया है। -पीआर चौहान, एडीएम नैनीताल
नैनीताल जिले में ब्लॉक प्रमुख आरक्षण
ब्लॉक का नाम | आरक्षण श्रेणी |
---|---|
धारी | अनुसूचित जाति महिला |
रामगढ़ | अनुसूचित जाति |
हल्द्वानी | अन्य महिला |
कोटाबाग | अन्य महिला |
रामनगर | अन्य महिला |
ओखलकांडा | अनारक्षित |
भीमताल | अनारक्षित |
बेतालघाट | अनारक्षित |
नैनीताल जिले में जिला पंचायत सदस्य आरक्षण
आरक्षण श्रेणी | वार्ड / क्षेत्र का नाम |
---|---|
अनुसूचित जाति महिला | गुलजारपुरबंकी |
गहना | |
सरना | |
मालधनचौड़ (चंद्रनगर) | |
अनुसूचित जाति | सांवल्दे पश्चिम |
भवाली गांव | |
मेहरागांव | |
पिछड़ी जाति महिला | चिल्किया |
पिछड़ी जाति | गैबुआ (पतपानी) |
अन्य महिला | जग्गीबंगर |
चोरगलिया आमखेड़ा | |
देवलचौड़ बंदोबस्ती (हल्द्वानी तल्ली) | |
रामड़ी आन सिंह (पनियाली) | |
बड़ौन | |
अमृतपुर | |
सूपी | |
दाड़िमा | |
ज्योलीकोट | |
अनारक्षित | जंगलियागांव |
तलिया | |
ककोड़ | |
चापड़ | |
ढोलीगांव | |
ओखलकांडा मल्ला | |
चौखुटा | |
सिमलखां | |
दीनी तल्ली |
लेटेस्ट अपडेट न्यूज के लिए जुड़े रहें Uncuttimes.com से!


Uncut Times हिंदी पत्रकारिता के अनुभवी मीडियाकर्मी। पिछले 30 सालों से प्रिंट और डिजिटल के विभिन्न माध्यमों के जरिए पत्रकारिता का लंबा अनुभव। हिंदी मीडिया की लेटेस्ट खबरें और सटीक जानकारियां। आप uncuttimesnews@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
Discover more from Uncut Times - ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेक, विश्लेषण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.