पौड़ी गढ़वाल पाबो ब्लॉक के बुरांसी में बादल फटने से दो महिलाओं की गई जिंदगी

बुरांसी गांव में भूस्खलन के चलते मलबे में दबने से दो महिलाओं की गई जिंदगी, परिजनो मे मचा कोहराम

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित धराली गांव के बाद अब भारी बारिश ने अपना रौद्र रूप पौड़ी जिले में दिखाना शुरू कर दिया है जिसके चलते पाबौ ब्लॉक के बुरांसी गांव में बादल फटने से भारी भूस्खलन हुआ है जिसके कारण  दो महिलाओं की मलबे मे दबने से जिंदगी चली गई। इसके साथ ही कई मवेशियों की मौत की सूचना प्राप्त हो रही है। महिलाओं की मौत के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है वही मृतकाओ के परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के पाबौ के बुरांसी गांव की निवासी विमला देवी पत्नी स्व बलवंत सिंह भंडारी और आशा देवी पत्नी स्वर्गीय प्रेम सिंह नेगी के घर के ऊपर बादल फटने से आज बुधवार की सुबह उनके घर के ऊपर भारी भूस्खलन हुआ जिसके कारण दोनो महिलाएं भूस्खलन के मलबे में दब गई जिसके चलते उनकी जिंदगी चली गई वहीं कई मवेशी भी भूस्खलन की जद में आए हैं जिन्हें भारी नुकसान हुआ है। बताते चले अमर सिंह के आवासीय भवन और गौशाला भी मलबे से पट गए है इस हादसे मे कई मवेशी मर गए जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है।

जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने घटना की दी जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने बताया कि पौड़ी तहसील के बुरांसी गांव में दो महिलाओं के मलबे में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसमें से एक महिला का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरी महिला की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही थलीसैंण तहसील के बाँकुड़ा गांव में 5 नेपाली मजदूरों के बहने की सूचना है जिनकी तलाश जारी है।पौड़ी गढ़वाल जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के मुताबिक पाबौ इलाके में कलगाड़ी के पास नेशनल हाईवे पर टूटे पुल के लिए बैली ब्रिज मंगवाया जा रहा है।

Manisha Mediaperson

मनीषा हिंदी पत्रकारिेता में 20 वर्षों का गहन अनुभव रखती हैं। हिंदी पत्रकारिेता के विभिन्न संस्थानों के लिए काम करने का अनुभव। खेल, इंटरटेनमेंट और सेलीब्रिटी न्यूज पर गहरी पकड़। Uncut Times के साथ सफर आगे बढ़ा रही हैं। इनसे manisha.media@uncuttimes.com पर संपर्क कर सकते हैं।


Discover more from Uncut Times - ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेक, विश्लेषण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Scroll to Top