बद्रीनाथ हाईवे पर भूस्खलन बाल-बाल बचे सांसद अनिल बलूनी

Uttarakhand Breaking News

बदरीनाथ हाईवे पर भीषण लैंडस्लाइड, बाल बाल बची BJP सांसद की जान

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों से लेकर मैदानी इलाको में बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। इतना ही नहीं बल्कि पहाड़ियों से लगातार भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है जो रोजाना हादसो को न्योता दे रही है। ऐसी ही कुछ खबर टिहरी जिले के देवप्रयाग से सामने आ रही है जहां पर भर भराकर पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ है। वो तो गनीमत रही कि देवप्रयाग में आपदा का जायजा लेने जा रहे बीजेपी सांसद अनिल बलूनी और विधायक विनोद कंडारी की जान बाल बाल बच गई अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो सकता था।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के देवप्रयाग डिग्री कॉलेज बद्रीनाथ हाईवे के पास पहाड़ी से अचानक भारी भूस्खलन हुआ जिसके कारण सांसद अनिल बलूनी और विधायक विनोद कंडारी का वाहन भूस्खलन की चपेट में आने से बाल बाल बच गया। हालांकि इस दौरान भूस्खलन के कारण वाहन मलवे में फंस गए थे वो तो गनीमत रही की कोई मलवे की चपेट में नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो सकता था। बताते चले गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी दिल्ली से अपने संसदीय क्षेत्र में हालातो का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। तभी पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ जिसके कारण उन्हें और विधायक विनोद कंडारी को पीछे भागना पड़ा। देखते ही देखते भारी मात्रा में मलवा और बोल्डर सड़क पर फैल गया जिसके कारण मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई। वहीं उन्हें पैदल ही मलबे को पार करना पड़ा।

सांसद अनिल बलूनी और विधायक विनोद कंडारी की आँखो के सामने गिरी पहाड़ी, जान बचाकर भागे

इसके बाद सांसद अनिल बलूनी तहसीलदार वाहन से देवप्रयाग पहुंचे। जहां पर सभी कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वह प्राइवेट वाहन से देहरादून के लिए रवाना हुए। उनके सरकारी वाहन को निकालने के लिए NH की ओर से मलवा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया। सांसद अनिल बलूनी ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड में इस वर्ष भीषण अतिवृष्टि और भूस्खलन ने प्रदेश को इतने गहरे जख्म दिए हैं जिन्हें भरने में बहुत समय लगेगा। अनिल बलूनी ने बीते शाम आपदा प्रभावित क्षेत्र में भूस्खलन का भयावह दृश्य सोशल मीडिया पर साझा किया है।

Manisha Mediaperson

मनीषा हिंदी पत्रकारिेता में 20 वर्षों का गहन अनुभव रखती हैं। हिंदी पत्रकारिेता के विभिन्न संस्थानों के लिए काम करने का अनुभव। खेल, इंटरटेनमेंट और सेलीब्रिटी न्यूज पर गहरी पकड़। Uncut Times के साथ सफर आगे बढ़ा रही हैं। इनसे manisha.media@uncuttimes.com पर संपर्क कर सकते हैं।


Discover more from Uncut Times - ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेक, विश्लेषण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Scroll to Top