मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से की अपील, घरों पर तिरंगा फहराकर सेल्फी करें अपलोड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुए हर घर तिरंगा अभियान को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे हर घर तिरंगा हर दिल तिरंगा महाअभियान से जुड़कर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और गर्व से तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर harghartiranga.Com पर अपलोड करें।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि वह हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर घरों पर तिरंगा फहराकर महा अभियान से जुड़कर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल व दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू हुआ अभियान आज राष्ट्र गौरव एकता अभियान का जीवंत प्रतीक बन चुका है यह मात्र एक कार्यक्रम नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की लौ को प्रज्वलित करने वाला एक विराट जनांदोलन है इसलिए इसमें सभी अपनी भागीदारी दिखाएं।


मनीषा हिंदी पत्रकारिेता में 20 वर्षों का गहन अनुभव रखती हैं। हिंदी पत्रकारिेता के विभिन्न संस्थानों के लिए काम करने का अनुभव। खेल, इंटरटेनमेंट और सेलीब्रिटी न्यूज पर गहरी पकड़। Uncut Times के साथ सफर आगे बढ़ा रही हैं। इनसे manisha.media@uncuttimes.com पर संपर्क कर सकते हैं।
Discover more from Uncut Times - ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेक, विश्लेषण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.