Uttarakhand News : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले से सामने आ रही है जहां एक बार फिर प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला है। दरअसल बादल फटने, अतिवृष्टि, बाढ़ आदि प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे रूद्रप्रयाग जिले में गुरुवार को हिमस्खलन की घटना भी देखने को मिली है। जिससे ग्लेशियर से भारी मात्रा में बर्फ टूटकर निचले क्षेत्र में आ गई।
बताया गया है कि ये एवलांच दोपहर 2 से 3 बजे केदारनाथ धाम के नजदीक ही स्थित सूदूरवर्ती चोराबाड़ी ग्लेशियर के पास हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस प्राकृतिक घटना को अपने कैमरों में कैद कर लिया, जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बर्फ का भारी गुबार तेज रफ्तार के साथ नीचे खिसकते हुए दिखाई दे रहा है।
खबर की पुष्टि करते हुए रूद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। वायरल हो रही विडियो केदारनाथ मंदिर से ही लोगों द्वारा बनाई गई है। हालांकि अभी तक हिमस्खलन से किसी भी प्रकार के नुकसान की अप्रिय सूचना नहीं मिली है।


मनीषा हिंदी पत्रकारिेता में 20 वर्षों का गहन अनुभव रखती हैं। हिंदी पत्रकारिेता के विभिन्न संस्थानों के लिए काम करने का अनुभव। खेल, इंटरटेनमेंट और सेलीब्रिटी न्यूज पर गहरी पकड़। Uncut Times के साथ सफर आगे बढ़ा रही हैं। इनसे manisha.media@uncuttimes.com पर संपर्क कर सकते हैं।
Discover more from Uncut Times - ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेक, विश्लेषण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


