हल्द्वानी। राजकीय शिक्षक संघ ने सरकार की नीतियों के खिलाफ अपने आंदोलन को और तेज करने की रणनीति बनाई है। रविवार, 14 सितंबर को प्रदेश के सभी 13 जनपदों में प्रधानाचार्य सीधी भर्ती का विरोध में तर्पण किया जाएगा। इसके बाद 17 सितंबर को ढोल-दमाऊ के साथ सचिवालय और मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा, जिसमें करीब 20,000 शिक्षक, विभिन्न राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन शामिल होंगे।
यह जानकारी संघ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष गोकुल मर्तोलिया ने दी।उन्होंने बताया कि शनिवार को गूगल मीट के माध्यम से हुई बैठक में संगठन ने आंदोलन की रणनीति तय की। सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि सरकार या विभाग द्वारा आयोजित किसी भी परीक्षा में संगठन का कोई सदस्य हिस्सा नहीं लेगा। शिक्षण कार्य को छोड़कर किसी अन्य कार्यक्रम में भागीदारी नहीं की जाएगी।
नियमों का उल्लंघन करने वाले सदस्यों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। संगठन ने सितंबर माह तक छात्रों को पुस्तकें न मिलने और महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी में लगाए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी ने सभी शिक्षकों से अनिवार्य रूप से रविवार सुबह 10:30 बजे रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट के गेट पर पहुंचने की अपील की है। इसके बाद शिक्षक चित्रशिला घाट की ओर मार्च करेंगे और तिलांजलि देंगे।


मनीषा हिंदी पत्रकारिेता में 20 वर्षों का गहन अनुभव रखती हैं। हिंदी पत्रकारिेता के विभिन्न संस्थानों के लिए काम करने का अनुभव। खेल, इंटरटेनमेंट और सेलीब्रिटी न्यूज पर गहरी पकड़। Uncut Times के साथ सफर आगे बढ़ा रही हैं। इनसे manisha.media@uncuttimes.com पर संपर्क कर सकते हैं।
Discover more from Uncut Times - ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेक, विश्लेषण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.