भद्रा न होने से पूरा दिन बंधेगी राखी
रक्षा बंधन पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना करती हैं। बदले में भाई जीवनभर अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है। यह परंपरा सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि रिश्तों की मजबूती और अपनत्व का प्रतीक है। आमतौर पर रक्षाबंधन के दिन भद्रा काल को अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि भद्रा काल में शुभ कार्य करने से उनका फल बाधित होता है। भद्रा को शनि की बहन कहा जाता है, इसलिए इस समय राखी बांधने से परहेज़ किया जाता है। लेकिन इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा काल न होने से बहनों को राखी बांधने के लिए पूरा दिन शुभ समय मिलेगा।
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
- तिथि: 9 अगस्त 2025, शनिवार
- राखी बांधने का समय: सुबह 5:47 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक (कुल 7 घंटे 37 मिनट)
- राहुकाल: सुबह 9:07 बजे से 10:47 बजे तक – इस दौरान राखी बांधने से बचें।
राहुकाल में क्यों न बांधें राखी?
राहुकाल को अशुभ समय माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, इस दौरान किया गया कार्य बाधित हो सकता है या अपेक्षित फल नहीं दे सकता। राहु को छाया ग्रह माना जाता है, जो भ्रम और अनिश्चितता का प्रतीक है। रक्षा सूत्र बांधना एक पवित्र और मंगलमय कार्य है, इसलिए इसे राहुकाल में करना उचित नहीं है।
इस वर्ष का दुर्लभ संयोग
रक्षाबंधन 2025 पर सर्वार्थ सिद्धि योग और शोभन योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। इसके अलावा इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति भी बनी रहेगी। दरअसल, राखी के पर्व पर न्याय के देवता शनि मीन और सूर्य कर्क राशि में रहेंगे। इसके अलावा मन के कारक चंद्रमा मकर में अपना स्थान लेंगे। वहीं ग्रहों के राजकुमार बुध कर्क व गुरु और शुक्र मिथुन में बने रहेंगे। यही नहीं छाया ग्रह राहु कुंभ और केतु सिंह में मौजूद होंगे। संयोग की बात यह है कि इस बार राखी पर भद्रा का साया भी नहीं रहेगा। ज्योतिषियों के मुताबिक रक्षाबंधन पर यह दुलर्भ संयोग कई वर्षों के बाद बन रहा है, जो कुछ राशि वालों के लिए कल्याणकारी साबित होगा।
लेटेस्ट अपडेट न्यूज के लिए जुड़े रहें Uncuttimes.com से!


Uncut Times हिंदी पत्रकारिता के अनुभवी मीडियाकर्मी। पिछले 30 सालों से प्रिंट और डिजिटल के विभिन्न माध्यमों के जरिए पत्रकारिता का लंबा अनुभव। हिंदी मीडिया की लेटेस्ट खबरें और सटीक जानकारियां। आप uncuttimesnews@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
Discover more from Uncut Times - ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेक, विश्लेषण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.