उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आ गए हैं। एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने विपक्ष के बी. सुर्दशन रेड्डी को हराकर यह चुनाव जीता। सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले जबकि रेड्डी को 300 वोट ही मिल पाए। राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल पीसी मोदी ने नतीजों की घोषणा की। भाजपा ने क्रॉस वोटिंग का भी दावा किया है।
उपराष्ट्रपति चुनाव में राजग उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का सीधा मुकाबला विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी से था। सोमवार को संसद परिसर में पक्ष और विपक्ष दोनों खेमों में सियासी गहमागहमी रही। सत्ताधारी राजग गठबंधन के सांसदों की कार्यशाला बैठक में चुनावी प्रक्रिया तथा मतदान करने के तौर-तरीके समझाए गए।
भारत के उप-राष्ट्रपतियों की लिस्ट
| नाम | कार्यकाल |
| डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन | मई 13, 1952 से मई 12, 1962 |
| डॉ. जाकिर हुसैन | मई 13, 1962 से मई 12, 1967 |
| वी.वी. गिरि | मई 13, 1967 से मई 3, 1969 |
| गोपाल स्वरूप पाठक | अगस्त 31, 1969 से अगस्त 30, 1974 |
| बी डी ज़त्ति | अगस्त 31, 1974 से अगस्त 30, 1979 |
| एम हिदायतुल्ला | अगस्त 31, 1979 से अगस्त 30, 1984 |
| आर वेंकटरमन | अगस्त 31, 1984 से जुलाई 24, 1987 |
| शंकर दयाल शर्मा | सितम्बर 3, 1987 से जुलाई 24, 1992 |
| के.आर. नारायणन | अगस्त 21, 1992 से जुलाई 24, 1997 |
| कृष्णकांत | अगस्त 21, 1997 से जुलाई 27, 2002 |
| भैरों सिंह शेखावत | अगस्त 19, 2002 से जुलाई 21, 2007 |
| मो. हामिद अंसारी | अगस्त 11, 2007 से अगस्त 10, 2017 |
| एम. वेंकैया नायडु | अगस्त 11, 2017 से अगस्त 10, 2022 |
| जगदीप धनखड़ | अगस्त 11, 2022 से जुलाई 21, 2025 |
| सी. पी. राधाकृष्णन | चुनाव जीते |


मनीषा हिंदी पत्रकारिेता में 20 वर्षों का गहन अनुभव रखती हैं। हिंदी पत्रकारिेता के विभिन्न संस्थानों के लिए काम करने का अनुभव। खेल, इंटरटेनमेंट और सेलीब्रिटी न्यूज पर गहरी पकड़। Uncut Times के साथ सफर आगे बढ़ा रही हैं। इनसे manisha.media@uncuttimes.com पर संपर्क कर सकते हैं।
Discover more from Uncut Times - ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेक, विश्लेषण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


