पिथौरागढ़ में 100 फीट नीचे गिरी मैक्स, 8 की मौत, सीएम ने दुख जताया

पिथौरागढ़ : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना की खबर सामने आई है, जहां यात्रियों से भरी एक मैक्स गाड़ी नदी में गिर गई। इस सड़क हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

कहां और कैसे हुआ हादसा?

घटना मंगलवार दोपहर बाद की है। जानकारी के मुताबिक, मैक्स वाहन मुवानी से बोकटा की ओर जा रहा था। यह वाहन जब भंडारी गांव (मुवानी क्षेत्र) के पास पहुंचा, तो अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा और सीधे नदी में समा गया। इस भयावह हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें एक स्कूली बच्ची भी शामिल है। सभी मृतक बोकटा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 3 गंभीर घायलों को पीएचसी मुवानी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

मौके पर प्रशासन और पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही थल पुलिस, स्थानीय प्रशासन, और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंचीं। एसएसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि “मैक्स वाहन मुवानी से बोकटा की ओर जा रहा था। अंतिम पड़ाव से कुछ ही दूरी पर चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और वाहन सीधे नदी में जा गिरा। घटनास्थल पर 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 घायल हैं जिनका उपचार जारी है।”

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

इस हृदय विदारक घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि घायलों को समय पर निशुल्क और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा –

“पिथौरागढ़ जिले में हुए सड़क हादसे की खबर अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिवारों को संबल प्रदान करें। प्रशासन को राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।”

हादसे की ये रही प्रमुख वजह

पिथौरागढ़ जैसे पर्वतीय जिलों में संकीर्ण और जोखिम भरे मार्ग पहले से ही चुनौतीपूर्ण माने जाते हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे का मुख्य कारण अनियंत्रित गति या चालक का नियंत्रण खो बैठना माना जा रहा है, लेकिन वाहन की तकनीकी जांच और सड़कों की स्थिति को लेकर भी प्रशासनिक जांच की मांग उठ रही है। डीएम ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

पिथौरागढ़ सड़क हादसे में मृतकों की सूची

संख्यानामआयु (वर्ष)पिता/पति का नामसंबंध
1सिमरन8कुंदन सिंहपुत्री
2तनुजा14चंद्र सिंहपुत्री
3विनीता15चंद्र सिंहपुत्री
4नरेंद्र सिंह40चंद्र सिंहचालक / पुत्र
5राजन सिंह60किशन सिंहपुत्र
6होशियार सिंह65भीम सिंहपुत्र
7शांति देवी50केशव रामपत्नी
8दीक्षा26पंकज बोरापत्नी
संख्यानामआयु (वर्ष)पिता/पति का नामपता / जानकारी
1विनीता20बहादुर सिंहबोकटा गांव
2योगेश कुमारकिशन रामछात्र
3श्याम सिंह मुनौला35बहादुर सिंह
4दीवान सिंह55भीम सिंह
5सुमित सिंह22प्रवीण सिंह
6पूजा मुनौला30कुंदन सिंह मुनौला (पति)

लेटेस्ट अपडेट न्यूज अपने व्हाट्सएप पर पाने के लिए यहां क्लिक करें।

Manisha Mediaperson

मनीषा हिंदी पत्रकारिेता में 20 वर्षों का गहन अनुभव रखती हैं। हिंदी पत्रकारिेता के विभिन्न संस्थानों के लिए काम करने का अनुभव। खेल, इंटरटेनमेंट और सेलीब्रिटी न्यूज पर गहरी पकड़। Uncut Times के साथ सफर आगे बढ़ा रही हैं। इनसे manisha.media@uncuttimes.com पर संपर्क कर सकते हैं।


Discover more from Uncut Times - ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेक, विश्लेषण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Scroll to Top