उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा नेता पर संगीन आरोप, नियुक्ति की जांच की मांग

देहरादून/गौतम बुद्ध नगर : उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा की नेता पर बेहद गंभीर और चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं। हरिद्वार में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष को अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार कराने के आरोप में गिरपु्तार किया गया है। गौतम बुद्ध नगर से पूर्व सांसद प्रत्याशी नरेश नौटियाल ने भाजपा की उत्तराखंड इकाई से मांग की है कि वह तत्काल प्रभाव से नियुक्ति प्रक्रिया की जांच कराएं।

हरिद्वार कांड : क्या हैं आरोप?

सामने आए तथ्यों के अनुसार, हरिद्वार की रहने वाली उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा की हरिद्वार की पूर्व जिलाध्यक्ष पर आरोप है कि अपनी नाबालिग बेटी का अपने कथित बॉयफ्रेंड और अन्य व्यक्तियों द्वारा यौन शोषण करवाया। पीड़िता ने स्वयं अपनी मां की इस घृणित करतूत का खुलासा किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला और कथित बॉयफ्रेंड सुमित पटवाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी शुभम अभी फरार बताया जा रहा है। यह मामला भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और पॉक्सो अधिनियम के तहत गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

नरेश नौटियाल ने की जांच की मांग

नरेश नौटियाल ने अपने पत्र में जांच पर जोर देते हुए स्पष्ट रूप से कहा है कि “यह जांच केवल पार्टी हित में ही नहीं, बल्कि सार्वजनिक आस्था और लोकतांत्रिक मर्यादा की रक्षा हेतु भी आवश्यक है।” उन्होंने यह मांग की है कि यह स्पष्ट किया जाए कि उक्त महिला को भाजपा की सदस्यता कब, किस प्रक्रिया के तहत और किन आधारों पर दी गई थी? क्या उसकी नियुक्ति के समय भाजपा के संगठनात्मक नियमों का विधिवत पालन किया गया था?

भाजपा संविधान के अनुच्छेद 5(A) का हवाला

नरेश नौटियाल ने अपने बयान में विशेष रूप से भाजपा संविधान के अनुच्छेद 5(A) का उल्लेख किया है, जिसके अनुसार— “जब तक कोई व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी के नियमों के अनुसार प्राथमिक सदस्य न हो, तब तक उसे पार्टी के किसी भी पद या दायित्व पर नियुक्त नहीं किया जा सकता।” नौटियाल का कहना है कि अगर उक्त महिला को बिना वैधानिक सदस्यता के किसी पद पर नियुक्त किया गया है, तो यह भाजपा संविधान का प्रत्यक्ष और गंभीर उल्लंघन है।

आरोपी को भाजपा ने पार्टी से हटाया

इस मामले के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त महिला को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हालांकि, यह कदम केवल प्रारंभिक प्रतिक्रिया है, और नरेश नौटियाल ने इस मामले में गहन जांच की मांग की है। उन्होंने यह जानने की मांग की है कि उक्त महिला को भाजपा की सदस्यता कब, कैसे, और किन आधारों पर प्रदान की गई थी। साथ ही, यह भी जांच का विषय है कि क्या उनकी नियुक्ति प्रक्रिया में पार्टी के नियमों का पालन किया गया था।

लेटेस्ट अपडेट न्यूज के लिए जुड़े रहें Uncuttimes.com से!

Uncut Times IPL 2025 ब्रेकिंग न्यूज़

Uncut Times हिंदी पत्रकारिता के अनुभवी मीडियाकर्मी। पिछले 30 सालों से प्रिंट और डिजिटल के विभिन्न माध्यमों के जरिए पत्रकारिता का लंबा अनुभव। हिंदी मीडिया की लेटेस्ट खबरें और सटीक जानकारियां। आप uncuttimesnews@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।


Discover more from Uncut Times - ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेक, विश्लेषण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Scroll to Top