अब हर्षिल पर खतरा : तेलगाड़ के मुहाने पर टूटा पहाड़, झील बनने से अलर्ट

Uttarakhand Breaking News

Uttarakhand News : हर्षिल में तेलगाड़ के मुहाने पर पहाड़ टूटने के कारण उसका प्रवाह रुक गया है। वहीं सुबह पहाड़ टूटने से पहले उसमें मलबा ओर पानी बह कर आया। मुहाने पर पहाड़ टूटने के कारण रुके प्रवाह से ऊपर झील बनने का खतरा बना हुआ है।

वहीं पुलिस ने हर्षिल ओर निचले इलाकों में लोगों को सावधानी पूर्वक रहने ओर अलर्ट रहने को कहा है। वहीं इस घटना से हर्षिल क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। उत्तरकाशी में लगातार बारिश के कारण कई गांवों में भू-धंसाव की घटनाएं बढ़ गई हैं जिससे ग्रामीणों के आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए हैं। इस स्थिति से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है और उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सुरक्षात्मक कार्य करने की मांग की है।

सामाजिक कार्यकर्ता पूरण सिंह रावत ने बताया कि बड़कोट नगरपालिका क्षेत्र के छाटांगा में आधे दर्जन से ज़्यादा घरों के आंगन भू-धंसाव की चपेट में आ गए हैं। लगातार बारिश से स्थिति और भी गंभीर हो गई है। लोग डर के मारे रात में सो नहीं पा रहे हैं और कई लोग अपने घर छोड़कर दूसरी जगहों पर रात गुजारने को मजबूर हैं। पूरण सिंह रावत ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने समय रहते सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए तो और भी कई भवन खतरे में आ सकते हैं।
Manisha Mediaperson

मनीषा हिंदी पत्रकारिेता में 20 वर्षों का गहन अनुभव रखती हैं। हिंदी पत्रकारिेता के विभिन्न संस्थानों के लिए काम करने का अनुभव। खेल, इंटरटेनमेंट और सेलीब्रिटी न्यूज पर गहरी पकड़। Uncut Times के साथ सफर आगे बढ़ा रही हैं। इनसे manisha.media@uncuttimes.com पर संपर्क कर सकते हैं।


Discover more from Uncut Times - ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेक, विश्लेषण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Scroll to Top