महिला सम्मान योजना, Mahila Samman Yojana
Mahila Samman Yojana : दिल्ली सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक नई योजना लेकर आई है। महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘महिला सम्मान योजना’ की घोषणा की है। इस योजना के तहत दिल्ली की पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
लगभग 20 लाख महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा। दिल्ली में 72 लाख महिला मतदाता हैं, जिनमें से अनुमान है कि करीब 20 लाख महिलाओं को इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा। इनमें से करीब 50 प्रतिशत महिलाएं मतदाता हैं। सरकार महिला लाभार्थियों की पहचान के लिए अलग-अलग विभागों से डेटा एकत्र कर रही है।
✔ 2500 रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता मिलेगी।
✔ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू होगी।
✔ दिल्ली की 21 से 60 वर्ष की महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
✔ विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन या अन्य सरकारी योजना का लाभ ले रही महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी। ✔ शुरुआत में योजना का लाभ बीपीएल कार्ड धारकों को मिलेगा।
✔ पहली किस्त सीधे बैंक खाते में जाएगी, लेकिन आज किसी के खाते में पैसा नहीं आएगा।
महिला सम्मान योजना की आधिकारिक घोषणा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में की गई। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा सह संयोजक अलका गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन, सांसद कमलजीत सहरावत और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
सूत्रों के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू होगी, लेकिन आज किसी भी महिला के खाते में पैसे नहीं जाएंगे। पहली किस्त पाने के लिए सभी पात्र महिलाओं को पहले आवेदन करना होगा और प्रक्रिया पूरी होने के बाद भुगतान शुरू होगा। भाजपा ने अपने विधानसभा चुनाव घोषणापत्र में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सहायता देने का वादा किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चुनावी रैलियों में इस योजना का जिक्र किया था। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरकार बनने के बाद इस योजना को प्राथमिकता दी और अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें कीं। दिल्ली में बीजेपी सरकार बनने के बाद से विपक्षी दल AAP इस योजना पर सवाल उठा रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि सरकार को 8 मार्च को पहली किस्त देनी थी, जबकि बीजेपी ने स्पष्ट किया है कि पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पहली किस्त जारी होगी। दावा किया जा रहा है कि यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक मदद देगी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने में भी सहायता करेगी।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया बेहद आसान रखी गई है। इच्छुक महिलाएं सरकार द्वारा जारी किए गए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं। आवेदन के लिए निम्नलिखित शर्तें लागू होंगी:
Prahladpuri Mandir Pakistan Holi 2025 : रंगों और उल्लास का त्योहार होली भारत समेत दुनिया…
Who is Vaibhav Suryavanshi : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान…
Jobs in Europe for Indians : भारतीय पेशेवर और छात्र अब अमेरिका (US) और कनाडा (Canada)…
Cars under ₹3 lakh in India : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अब तक सबसे सस्ती कार…
Stock Market News : भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में लगातार अस्थिरता देखी जा…
Chhaava Box Office Collection : विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'छावा' ने बॉक्स…