Kumaon Mahotsav 2025 : कुमाऊं महोत्सव का आयोजन 21 जून से किया जा रहा है। श्रीराम सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति द्वारा आयोजित इस दस दिवसीय कार्यक्रम में नृत्य, गायन, योग, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लोकगीत, और कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। अल्मोड़ा में आयोजित होने जा रहे इस महोत्सव में उत्तराखंड की संस्कृति, संगीत, परंपराएं और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी।
21 से 30 जून तक महोत्सव
कुमाऊं महोत्सव 2025 उत्तराखंड की लोक संस्कृति को संजोने और युवा प्रतिभाओं को मंच देने का अवसर है। 10 दिन तक चलने वाला यह आयोजन लोगों को मनोरंजन, संस्कृति और कला का संगम प्रदान करेगा। श्रीराम सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति की ओर से कुमाऊं महोत्सव के आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता में जानकारियां साझा कीं। इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नृत्य, गायन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सदस्यों ने कहा कि 21 जून से 30 जून तक कुमाऊं महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा मैराथन, बॉक्सिंग, फुटबॉल और ओपन माइक गतिविधियां भी होंगी।
कुमाऊं महोत्सव 2025 के कार्यक्रम
तारीख | समय | कार्यक्रम / प्रस्तुति |
---|---|---|
21 जून | शाम 5:00 बजे | स्कूली सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं |
शाम 7:00 बजे | स्टार नाइट (मनोज आर्या) | |
22 जून | शाम 5:00 बजे | नृत्य प्रतियोगिता (Quarter Final) |
शाम 7:00 बजे | विक्की, सूरज और खुशी बिष्ट की प्रस्तुति | |
23 जून | शाम 7:00 बजे | स्टार नाइट (जीतेन्द्र तोमक्याल) और नविका जैड़ा व राधा तिवारी की प्रस्तुति |
24 जून | शाम 6:00 बजे | गायन प्रतियोगिता (फाइनल) |
शाम 7:00 बजे | स्टार नाइट (माया उपाध्याय), दिशा अकादमी और रुद्रांशी बिष्ट की प्रस्तुतियां | |
25 जून | सुबह 6:00 बजे | कलात्मक योग प्रतियोगिता |
शाम 7:00 बजे | स्टार नाइट (गजेन्द्र राणा व गोपाल चम्वाल) | |
26 जून | सुबह 6:00 बजे | कलात्मक योग प्रतियोगिता |
शाम 7:00 बजे | स्टार नाइट (बिशन हरियाला, महिपाल मेहता और रूपेश जोशी) | |
27 जून | शाम 7:00 बजे | लोक गायक इंदर आर्या की प्रस्तुति और सांची वर्मा की प्रस्तुति |
28 जून | शाम 7:00 बजे | सुरसंग्राम (म्यूजिक नाइट), पलक तिवारी की प्रस्तुति |
29 जून | शाम 6:00 बजे | नृत्य प्रतियोगिता (सेमी फाइनल) |
रात 8:00 बजे | देवांश शर्मा और शगुन त्यागी, गर्वित तिवारी व हर्षिता तिवारी की प्रस्तुति | |
30 जून | दिनभर | नृत्य प्रतियोगिता (फाइनल) |
रात 8:00 बजे | हंसवी टोंक, मुबारक मार्क, लक्की बिष्ट द्वारा प्रस्तुति |


Uncut Times हिंदी पत्रकारिता के अनुभवी मीडियाकर्मी। पिछले 30 सालों से प्रिंट और डिजिटल के विभिन्न माध्यमों के जरिए पत्रकारिता का लंबा अनुभव। हिंदी मीडिया की लेटेस्ट खबरें और सटीक जानकारियां। आप uncuttimesnews@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
Discover more from Uncut Times - ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेक, विश्लेषण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.