समूचे देश के लिए इस वक्त की सबसे बड़ी दुखद खबर जम्मू-कश्मीर के लद्दाख से सामने आ रही है जहां सियाचिन में ग्लेशियर टूटने से भारतीय सेना के 3 जवान शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हिमस्खलन की घटना उस समय घटित हुई जब तीनों जवान पेट्रोलिंग कर रहे थे। शहीद जवानों में 2 अग्निवीर भी शामिल हैं। सेना का एक जवान अभी भी लापता बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही सेना की टुकड़ी राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है।
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर बाद सियाचिन बेस कैंप के पास भारतीय सेना की महार रेजीमेंट के 5 जवान गश्त कर रहे थे। उसी दौरान हिमस्खलन होने से सभी बर्फ की चट्टान के नीचे दब गए। अभी तक 3 जवानों के शहीद होने की जानकारी सामने आई है जबकि एक कैप्टन को सेना की टुकड़ी ने बचा लिया है।
शहीद जवानों की पहचान अग्निवीर डी राकेश, अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी और सिपाही एम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शहीद तीनों जवान गुजरात, उत्तर प्रदेश और झारखंड के रहने वाले थे। सेना ने अपने अन्य जवानों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है। अभी तक तीनों जवानों के पार्थिव शरीर बरामद नहीं हो पाए हैं। जबकि बर्फ के आगोश में दबे एक अन्य जवान की भी कोई खबर नहीं मिल पाई है।


मनीषा हिंदी पत्रकारिेता में 20 वर्षों का गहन अनुभव रखती हैं। हिंदी पत्रकारिेता के विभिन्न संस्थानों के लिए काम करने का अनुभव। खेल, इंटरटेनमेंट और सेलीब्रिटी न्यूज पर गहरी पकड़। Uncut Times के साथ सफर आगे बढ़ा रही हैं। इनसे manisha.media@uncuttimes.com पर संपर्क कर सकते हैं।
Discover more from Uncut Times - ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेक, विश्लेषण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


