लखनऊ : पं. गोविंद बल्लभ पंत और जनकवि गिर्दा की जयंती मनाई


लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद के तत्वावधान में बुधवार (10 सितंबर 2025) को प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती मनाई गई। साथ ही कुमाऊँ के जनकवि एवं समाजसेवी गिरीश चन्द्र तिवारी ‘गिर्दा’ का जन्मदिवस भी श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया।

विधान सभा मार्ग पर माल्यार्पण

सुबह महापरिषद के पदाधिकारियों ने विधान सभा मार्ग स्थित पंत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष गणेश चन्द्र जोशी, महासचिव महेन्द्र सिंह रावत समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

लोक भवन में गरिमामयी उपस्थिति

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य इंजीनियर अवनीश सिंह, विधायक जय देवी समेत विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक उपवन में श्रद्धांजलि

इसके बाद बीरबल साहनी मार्ग स्थित भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन में परिषद पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने पंत जी व गिर्दा को पुष्पांजलि अर्पित की।

  • अध्यक्ष गणेश चन्द्र जोशी ने कहा कि पंत जी का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और राष्ट्र निर्माण में भूमिका अमूल्य है। उनकी अनन्य सेवाओं के लिए उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया, जिस पर हर भारतीय को गर्व है।
  • महासचिव महेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि कुमाऊँ में सबसे पहले निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा लागू करने का श्रेय पंत जी को जाता है।
  • संयोजक के.एन. चंदोला ने गिर्दा को याद करते हुए कहा कि उनकी कविताओं में आम जन की पीड़ा और संघर्ष की सशक्त अभिव्यक्ति मिलती है। इसी वजह से उन्हें उत्तराखण्ड का जनकवि कहा गया।

बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

इस अवसर पर पर्वतीय महापरिषद के संरक्षक प्रो. आर.सी. पन्त, दीवान सिंह अधिकारी, हरीश चन्द्र पन्त, भवान सिंह रावत, के.एन. पाण्डेय, कैलाश उपाध्याय, महेन्द्र पन्त, गोवर्धन भट्ट, ख्याली सिंह कड़ाकोटी, देवेन्द्र मिश्रा, महेन्द्र सिंह मेहता, गोविन्द सिंह बोरा, भुवन पाण्डेय, प्रकाश पाण्डेय, मुकेश जोशी, जितेन्द्र उपाध्याय, वीरेन्द्र आर्या, धीरज भट्ट, शुभम जोशी, मंजू शर्मा पडेलिया, जानकी अधिकारी, चित्रा काण्डपाल, राधिका बोरा, विमला बोरा, दीपा पाण्डेय, राधा बोरा, माधव बोरा, उर्बादत्त जोशी, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, चंचल सिंह डसीला, एस.एस. पुण्डीर, चन्द्रशेखर तिवारी, राजेश बिष्ट, विपिन सिंह, रमेश अधिकारी, कैलाश बिनवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Uncut Times IPL 2025 ब्रेकिंग न्यूज़

Uncut Times हिंदी पत्रकारिता के अनुभवी मीडियाकर्मी। पिछले 30 सालों से प्रिंट और डिजिटल के विभिन्न माध्यमों के जरिए पत्रकारिता का लंबा अनुभव। हिंदी मीडिया की लेटेस्ट खबरें और सटीक जानकारियां। आप uncuttimesnews@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।


Discover more from Uncut Times - ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेक, विश्लेषण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Scroll to Top