Fake Instagram Id scandal : अश्लील गाने के साथ महिला की फोटो वायरल

Fake Instagram Id scandal

Fake Instagram Id scandal : कानपुर में एक महिला की फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम की एक फर्जी आईडी बनाकर वायरल कर दी। इतना ही नहीं फोटो वीडियो के बैकग्राउंड में शातिर ने अश्लील गाने भी डाल दिए। जब महिला के रिश्तेदारों ने उसे फोन किया तब पीड़िता को इसकी जानकारी हुई। उसने साइबर क्राइम का केस दर्ज कराया है।

यह है पूरा मामला

मकड़ीखेड़ा निवासी महिला ब्यूटिशियन का कोर्स किए हैं। महिला के परिवार में पति के अलावा एक बेटा भी है। पीड़िता द्वारा इंस्टाग्राम का इस्तेमाल रील बनाकर डालने के लिए भी किया जाता है। पीड़िता के मुताबिक बीती 8 मार्च की दोपहर एक बजे उसे रिश्तेदारों का फोन आना शुरू हो गया। रिश्तेदारों ने उसे फोन कर जानकारी दी कि उसकी फोटो और कुछ वीडियों इंस्टाग्राम की एक दूसरी आईडी पर अपलोड किए गए हैं। जिसमें अश्लील गाने और डायलॉग चल रहे हैं। पीड़िता के मुताबिक जब उन्होंने आईडी देखी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने पति को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने आईडी के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया। मगर उसका कुछ पता नहीं चला। पति के मुताबिक आईडी से फोटो वीडियो अपलोड होने के बाद वो शर्मसार हो गए।

यह भी पढ़ें : 6 एयरबैग वाली maruti alto k 10 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

एक्स्ट्रा इनकम के लिए रील बनाना भारी पड़ा

पति के मुताबिक घटना की जानकारी होने के बाद से पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। उसने रो रोकर खाना छोड़ दिया। पति के मुताबिक पत्नी ने कहा कि वो तो सिर्फ एक्स्ट्रा इनकम करने के लिए रील बनाना शुरू किया था। उसे नहीं मालूम था कि ऐसा कुछ हो जाएगा। पति के मुताबिक उसने पत्नी को काफी समझाया। तब जाकर वो मानी। पीड़िता के मुताबिक उसने साइबर क्राइम पोर्टल में शिकायत दर्ज करा दी है। इसके अलावा पीड़िता अपने पति के साथ सोमवार को क्राइम ब्रांच शिकायत लेकर पहुंची।

पहले पीड़िता और फिर दूसरी महिला की पोस्ट की फोटो

इंस्टाग्राम पर शातिर ने मुस्क 31282 नाम से आईडी बनाई है। जिसमें पहले पीड़िता और उसके बाद किसी अन्य महिला की फोटो डालकर अश्लील गाने और डायलॉग पोस्ट कर दिए हैं। साइबर सेल अफसरों के मुताबिक मामले में जांच कर आईडी का पता किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Google की क्रोम यूजर्स को वॉर्निंग, तुरंत हटाएं ये एक्सटेंशन

Uncut Times IPL 2025 ब्रेकिंग न्यूज़

Uncut Times हिंदी पत्रकारिता के अनुभवी मीडियाकर्मी। पिछले 30 सालों से प्रिंट और डिजिटल के विभिन्न माध्यमों के जरिए पत्रकारिता का लंबा अनुभव। हिंदी मीडिया की लेटेस्ट खबरें और सटीक जानकारियां। आप uncuttimesnews@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।


Discover more from Uncut Times - ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेक, विश्लेषण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Scroll to Top