1952 के बाद सबसे बड़ा भूकंप : 8.7 तीव्रता, सुनामी भी आएगी

Earthquake Alert : कमचटका में बुधवार को सुबह एक 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। इस भूकंप ने न सिर्फ रूस को हिला दिया, बल्कि पूरे प्रशांत महासागर क्षेत्र में सुनामी का खतरा मंडराने लगा है। अमेरिका, जापान, न्यूज़ीलैंड, फिलीपींस, हवाई और इक्वाडोर जैसे देशों में सुनामी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

झटकों की श्रृंखला से दहशत

कमचटका के तट पर दिनभर में 6 से अधिक झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता 5.4 से 6.9 के बीच रही। हालांकि, ये झटके मुख्य भूकंप की तुलना में कमजोर थे, लेकिन लोगों के बीच दहशत का माहौल बना रहा। रूसी प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की सलाह दी है। बचाव दल, नेवी और आपदा प्रबंधन बल अलर्ट मोड में हैं। स्कूल-कॉलेजों को बंद किया गया है और समुद्री गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।

अमेरिका और जापान ने जारी किया हाई अलर्ट

अमेरिका और जापान ने अपने तटीय क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्अ की।

“प्रशांत महासागर में आए भीषण भूकंप के कारण, हवाई में रहने वालों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अलास्का और संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रशांत तट पर सुनामी निगरानी जारी है। जापान भी खतरे में है। मजबूत रहें और सुरक्षित रहें।”

-डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति 

1952 के बाद सबसे बड़ा भूकंप

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण विभाग (US Geological Survey) के अनुसार, यह 1952 के बाद का सबसे शक्तिशाली भूकंप है। उस वक्त रूस के सुदूर पूर्व में स्थित कमचटका क्षेत्र में ही आए भूकंप ने विनाश की नई परिभाषा लिखी थी। ताजा भूकंप का केंद्र समुद्र के भीतर बताया जा रहा है, जिससे समुद्री लहरों में उफान आने की आशंका बढ़ गई है।

प्रशांत महासागर में सुनामी का खतरा

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र (PTWC) ने चेतावनी दी है कि रूस, हवाई और इक्वाडोर के तटीय इलाकों में 3 मीटर (लगभग 10 फीट) तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। यह ऊंचाई समुद्र तटों को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। समुद्री गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

उत्तराखंड की लेटेस्ट अपडेट न्यूज के लिए जुड़े रहें Uncuttimes.com से!

 

Manisha Mediaperson

मनीषा हिंदी पत्रकारिेता में 20 वर्षों का गहन अनुभव रखती हैं। हिंदी पत्रकारिेता के विभिन्न संस्थानों के लिए काम करने का अनुभव। खेल, इंटरटेनमेंट और सेलीब्रिटी न्यूज पर गहरी पकड़। Uncut Times के साथ सफर आगे बढ़ा रही हैं। इनसे manisha.media@uncuttimes.com पर संपर्क कर सकते हैं।


Discover more from Uncut Times - ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेक, विश्लेषण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Scroll to Top