प्रदेश में दो चरणों में संपन्न हुए पंचायत चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं। 89 विकासखंडों में मतगणना का कार्य चल रहा है। चमोली जिले में प्रत्याशियों के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला।
पर्ची से हुआ निर्णय
रुद्र्प्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम कांदी गांव में पर्ची से लक्ष्मी देवी प्रधान घोषित हुई। उन्हें और पूनम देवी को 168-168 मत मिले। जिलाधिकारी प्रतीक जैन की मौजूदगी में पर्ची से निर्णय हुआ।
विजेता प्रधान के समर्थक फूलमाला पहनाकर खुशियां मना रहे
देहरादून के 409 ग्राम पंचायत और 30 जिला पंचायत समिति क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्यों की मतगणना सुबह 8:00 से चल रही है। रायपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिल्ला से मगनपाल, सरधारा धनौला गांव से प्रधान सोनिया थापा, गांव थानो कोटि मैचेक से शिवानी सहित कई प्रत्याशी चुनाव विजेता रहे हैं। धीरे-धीरे चुनावी रुझान सामने आ रहे हैं। विजेता प्रधान के समर्थक फूलमाला पहनाकर खुशियां मना रहे हैं।
एक वोट से जीती रजनी देवी
23 साल के नितिन बने प्रधान
चमोली जिला मंडल घाटी में सबसे कम उम्र के प्रधान टॉस से बने। दशौली के बणद्वारा के 23 साल के नितिन प्रधान बने। प्रतिद्धंदी रविन्द्र और नितिन को 138-138 वोट मिले, जिसके बाद टॉस से हुआ निर्णय।
पूर्व कैबिनेट मंत्री की पत्नी 158 वोट से आगे
चमोली जनपद में जिला पंचायत रानों वार्ड से पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी की पत्नी रजनी भंडारी 158 वोट से आगे चल रही है। बीजेपी जिला अध्यक्ष गजपाल तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। तीन गांवों की मतगणना जारी है।
रुद्रप्रयाग जिले के विकासखंड जखोली में प्रधान चुनाव के परिणाम
1. ग्राम पंचायत स्यूर बांगर माहेश्वरी देवी 258 वोटों से विजई हुई।
2. कूडीअदूली से अनारक्षित शीट जगदीश सिंह 200 वोटों से विजई हुई।
3. बक्शीर गीता देवी 229 वोटों से विजई हुई
4. भूनाल गांव से सीमा देवी 176 वोटों से विजय हुई।
देहरादून के ग्राम थानों कुड़ियाल से राखी सिंह बनीं प्रधान


मनीषा हिंदी पत्रकारिेता में 20 वर्षों का गहन अनुभव रखती हैं। हिंदी पत्रकारिेता के विभिन्न संस्थानों के लिए काम करने का अनुभव। खेल, इंटरटेनमेंट और सेलीब्रिटी न्यूज पर गहरी पकड़। Uncut Times के साथ सफर आगे बढ़ा रही हैं। इनसे manisha.media@uncuttimes.com पर संपर्क कर सकते हैं।
Discover more from Uncut Times - ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेक, विश्लेषण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.