बिंदुखत्ता (नैनीताल) : भारतीय जनता पार्टी, नैनीताल जिले के बिंदुखत्ता मंडल में नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिला प्रभारी राजेश कुमार और जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट की सहमति से बिंदुखत्ता मंडल के पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की गई है। मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला के नेतृत्व में गठित इस नई कार्यकारिणी में कुल 15 पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
मंडल उपाध्यक्ष पद पर चार नियुक्तियां
भाजपा की घोषित सूची के अनुसार मंडल उपाध्यक्ष पद पर चार नेताओं को नियुक्त किया गया है। कविंद्र कोरंगा, हेमा कांडपाल, आनंद रावल और राकेश जोशी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा द्वारा नियुक्त किए गए ये सभी पदाधिकारी क्षेत्र में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला ने विश्वास जताया कि यह नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में सहायक होगी।
यह भी पढ़ें : अल्मोड़ा में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया ₹2.30 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण
महामंत्री और मंत्री पदों पर भी नियुक्तियां
मंडल महामंत्री पद पर महेश चंद्र फुलारा जबकि मंडल सह महामंत्री पद पर पूरन बोरा मनोनीत किए गए हैं। मंडल मंत्री के रूप में हरीश लाल, त्रिलोक सिंह राणा, दीपा देवी, ललिता बहुगुणा को जिम्मेदारी दी गई है।
अन्य प्रमुख पदाधिकारी
इसके अलावा, हरेंद्र रौतेला को मंडल कोषाध्यक्ष, हरेंद्र बिष्ट को मंडल कार्यालय मंत्री, मनोज भंडारी को मंडल मीडिया संयोजक, प्रकाश जोशी को मंडल आईटी संयोजक और विपिन गिरि गोस्वामी को मंडल सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा है कि वे जनता के साथ सीधा संवाद बनाए रखेंगे और क्षेत्रीय विकास, जनकल्याण योजनाओं की जानकारी और पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सतत रूप से सक्रिय रहेंगे।


Uncut Times हिंदी पत्रकारिता के अनुभवी मीडियाकर्मी। पिछले 30 सालों से प्रिंट और डिजिटल के विभिन्न माध्यमों के जरिए पत्रकारिता का लंबा अनुभव। हिंदी मीडिया की लेटेस्ट खबरें और सटीक जानकारियां। आप uncuttimesnews@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
Discover more from Uncut Times - ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेक, विश्लेषण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.