Bhartiya Parvatiya Mahasabha Basantotsav Lucknow : लखनऊ के अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में भारतीय पर्वतीय महासभा द्वारा भव्य बसंतोत्सव वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर ‘देवभूमि दर्पण’ पत्रिका का विमोचन किया गया और नागरिक सम्मान समारोह हुआ। यह आयोजन उत्तराखंडी संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया, जिसमें देशभर से विभिन्न कलाकारों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक थे, जिन्होंने 30 वरिष्ठ नागरिकों और 30 समाजसेवियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम की झलकियां
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने महासभा के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन उत्तराखंडी संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव, विधान परिषद सदस्य इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र सिंह नेगी सहित कई अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तित्व शामिल थे।
लोक संस्कृति के रंग में रंगा आयोजन
कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति का रंगारंग प्रदर्शन किया गया, जिसमें सात राज्यों से आए 165 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसे जानवी बिष्ट, कुमारी गार्गी द्विवेदी और लिपिका बकुली ने प्रस्तुत किया। दिल्ली एनसीआर से नीमा भंडारी की टीम ‘पहाड़ी स्वैग सांस्कृतिक कला मंच’, गोपाल गोसाई, प्रेम बिष्ट, मुकेश शर्मा, हास्य कलाकार शिबू रावत और भगवत मनराल ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं। दिल्ली से आई उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री याचना जोशी, लखनऊ से हरीतिमा पंत, रेनू कांडपाल और हेमा डोबियाल ने उत्तराखंडी गीतों और नृत्य से सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा, होली गायन, पहाड़ी झोड़ा गीत, लोकनृत्य और भव्य झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन ने लोकसंस्कृति, लोकगीत और पारंपरिक मूल्यों को सहेजते हुए सकारात्मक संदेश दिया।
वरिष्ठ पदाधिकारियों को मिला सम्मान
कार्यक्रम के दौरान, 30 वरिष्ठ नागरिकों (75 वर्ष से अधिक आयु के) को सम्मानित किया गया। साथ ही, समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 व्यक्तियों और मातृशक्ति को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ‘देवभूमि दर्पण 2025’ पत्रिका का विमोचन उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक और नैनीताल बैंक के प्रबंध निदेशक निखिल मोहन द्वारा किया गया।
परिवहन मंत्री द्वारा समापन समारोह
कार्यक्रम के अंत में उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने समारोह का समापन किया। उन्होंने पर्वतीय समाज के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज अपनी संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी कलाकारों और पदाधिकारियों को सम्मान स्वरूप अंग वस्त्र, माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए।
पदाधिकारियों की भूमिका को सराहा
भारतीय पर्वतीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुपम सिंह भंडारी ने भव्य और गरिमामयी कार्यक्रम में योगदान देने वाले सात राज्यों से आए हुए 165 कलाकारों को धन्यवाद दिया। इस भव्य प्रथम कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय पर्वतीय महासभा के समस्त पदाधिकारी, सदस्यों के योगदान की सराहना की। इस आयोजन को सफल बनाने में महासभा के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक पान सिंह भंडारी, राष्ट्रीय मुख्य संयोजक दयाकृष्ण डालाकोटी, राष्ट्रीय संयोजक मोहन सिंह बिष्ट, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम सिंह भंडारी, महासचिव ओम प्रकाश उप्रेती जी, मुख्य सलाहकार मुनालश्री विक्रम बिष्ट, उपाध्यक्ष पूरन सिंह दरियाल, उपाध्यक्ष अमित पांडे, कोषाध्यक्ष मोहन चंद्र जोशी, सांस्कृतिक मंत्री गिरीश जोशी, संयुक्त सचिव रजनीश डोबरियाल, कार्यालय प्रभारी दिनेश उप्रेती, बलवंत सिंह देवड़ी शामिल रहे। इसके अलावा महिला पदाधिकारियों में संरक्षक कमला भंडारी, राष्ट्रीय महिला प्रभारी राधा बिष्ट, संरक्षक सविता भट्ट तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक समता बाफिला, महिला अध्यक्ष हेमा डोबरियाल, यशभारती पुरस्कार प्राप्त ऋचा जोशी, कार्यकारिणी सदस्य नमिता भंडारी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दिल्ली-एनसीआर के संयोजक अभिनव सिंह भंडारी, उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, सचिव कृपाल सिंह पटवाल, गाजियाबाद प्रभारी सतीश भारद्वाज, गाजियाबाद सह प्रभारी ललित बिष्ट की भूमिका को भी सराहा गया। इसके अलावा विभिन्न राज्यों से महासभा के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू, ऐसे मिलेगा फायदा
Discover more from Uncut Times
Subscribe to get the latest posts sent to your email.